महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू ने वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदेव रामजी के निधन पर दुख व्यक्त किया

महासमुंद :-महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू ने वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदेव रामजी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सांसद चुन्नीलाल साहू ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री जगदेव जी बाल्यकाल से ही वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़े रहे और हमेशा वनवासियों के कल्याण के लिए निरंतर पूरी निष्ठा से कार्य करते रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज को समर्पित कर दिया। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है। सांसद चुन्नीलाल साहू ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *