EDUCATION: श्रीधर धूत माहेश्वरी ने राजनंदगांव जिले में CBSE बोर्ड में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले को किया गौरवान्वित
राजनांदगांव,14 जुलाई 2020। युगांतर पब्लिक स्कूल के छात्र श्रीधर धूत माहेश्वरी ने 12वीं CBSE बोर्ड में 97.2 प्रतिशत अंक पाकर राजनांदगांव जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्रीधर शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। श्रीधर संतोष माहेश्वरी एवं शांता माहेश्वरी के प्रपौत्र व सुशील माहेश्वरी एवं कृष्णा माहेश्वरी के सुपुत्र हैं ।आगे इनकी इच्छा UPSC एग्जाम के माध्यम से IAS बनकर प्रदेश की जनता की सेवा करने की है।

