9 जुलाई 2020। राजधानी रायपुर में पुलिस ने लार्ड बुद्धा फाउंडेशन के चेयरमैन को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है।
मामला राखी थाना के अंतर्गत का है जहां शादीशुदा महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके साथ पिछले 8 महीनों से साधु दुष्कर्म कर रहा था। पीड़ित महिला कुछ महीनों से अपने पति को छोड़कर नया रायपुर के सेक्टर-29 में निवास कर रही है जहां उक्त साधु हिमाद्री बरूवा पिता कल्याण बरुवा उम्र 31 वर्ष जिसका NGO कार्यालय भी स्तिथ है। पीड़ित महिला का पति जगदलपुर में निवास करता है,पीड़ित महिला के 2 बच्चे भी है। शिकायत के उपरान्त राखी थाना पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
राजधानी रायपुर में पुलिस ने लार्ड बुद्धा फाउंडेशन के चेयरमैन को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है।

