चिकित्सक दिवस के अवसर पर विप्र फाउंडेशन द्वारा समाज के चिकित्सक बंधु के साथ समाज के वरिष्ठ प्रहलाद मिश्र के शासकीय सेवा से सेवा निवृत्त होने श्रीफल एवं शॉल के साथ किया गया सम्मान
कोरोना काल मे भी बिना किसी डर के अपने जान की परवाह किये बिना मरीजों की किये सेवा
चिकित्सक निस्वार्थ भाव से मरीजों की करते है सेवा इसलिये चिकित्सको को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है-मुल्कराज शर्मा
रायपुर/02 जुलाई 2020 आज चिकित्सक दिवस के अवसर पर विप्र फाउंडेशन रायपुर शहर द्वारा समाज के चिकित्सक बंधुओ का श्रीफल एवं शॉल देकर किया गया सम्मान विप्र फाउंडेशन के शहर अध्यक्ष मुल्कराज शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष चरण शर्मा के मार्गदर्शन पर समाज के सेवा भावी चिकित्सको का किया गया सम्मान चिकित्सक जिसे हम सब धरती पर भगवान का दूसरा रूप कहते है चिकित्सक बंधु बिना किसी स्वार्थ के दिन रात लगातार मरीजों की करते है सेवा कोरोना काल मे जब हर इंसान डरा हुआ है ऐसी स्थिति में हमारे चिकित्सक बंधु बिना किसी डर के अपने जान की परवाह किये बिना मरीजों की करते रहे सेवा साथ ही मरीजों को इनके बचाव के बारे में भी लगातार बताते रहे इसके साथ ही आज ही के दिन विप्र फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य प्रहलाद मिश्र के शाशकीय सेवा से सेवा निवृत्त होने पर विप्र समाज के द्वारा श्रीफल एवं शॉल के साथ किया गया सम्मान साथ ही आज विप्र फाउंडेशन के शहर शाखा रायपुर के द्वारा हमारे साथी डॉ.विकास पाठक,डॉ.टीकम मिश्रा का भी डॉक्टर डे पर सम्मानित किया गया। डॉ. सुरेंद्र शुक्ला तात्यापारा व डॉ. प्रियाक्षि शर्मा मोवा में उनके क्लीनिक जाकर समाज के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष दुर्गा पुरोहित,अनिल शर्मा, महामंत्री बसन्त तिवारी, रवि शर्मा , विक्की शर्मा,मीडिया प्रभारी रविकांत शर्मा,बिट्टू शर्मा, अमित शर्मा, आनन्द शर्मा, हमारे सम्मानीय साथी हरीश साहू, संजय शर्मा,नरेश शर्मा, विवेक उपाध्याय (जित्तू भैया) दीपक शर्मा, श्रीकांत शर्मा सभी सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

