EOW वा ACB में पदस्थ 12 अधिकारी हटाए गए, नई टीम के साथ कार्य करेंगे DIG आरिफ़ शेख

छत्तीसगढ़ पुलिस में IPS अफसरों के हुए बड़ी संख्या में तबादलों के बाद अब सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को भी बदल दिया है. EOW और ACB में पदस्थ 7 डीएसपी, 2 निरीक्षक, 2 उपनिरीक्षक और एक हवलदार को सरकार ने हटा दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में इन अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय में अटैच किया गया है. सोमवार को राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेयरबदल करते हुए कई जिलों के एसपी बदल दिये थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *