छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में कोरोना से 8 लोगों संक्रमित मचा हड़कंप…

छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर रुकता नजर नहीं आ रहा है। रायपुर में कल 49 कोरोना पॉजेटिव मरीज की पुस्टि के बाद 29 नये केस सामने आये हैं। खास बात ये है कि पुलिस मुख्यालय में इस बार कोरोना का कहर टुटा है। पुलिस मुख्यालय के 8 लोगों को कोरोना हुआ है। इस रिपोर्ट के बाद अब पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिल पुराने और नये पुलिस मुख्यालय को मिलाकर कुल 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। वहीं एक पत्रकार भी कोरोना की पॉजेटिव आया है। रायपुर में 29 नये केस के अलावे 1 मरीज भिलाई का है, जो पुलिस मुख्यालय में ही काम किया करता था।
अब इस कोरोना रिपोर्ट के बाद dgp सहित कई सीनियर पुलिस अफसरों को कोरोना के मद्देनजर आईसोलेट होना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी में मिले कोरोना पॉजेटिव में दो ट्रैफिक पुलिस के जवान भी शामिल है। वहीं पुलिस मुख्यालय में एक एडीजी के दो ड्राइवर, पुलिस हाउसिंग बोर्ड के 6 कर्मचारी और एक एसआईबी का कर्मचारी कोरोना पाजेटिव आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *