ज़ोन 1 ,नगर पालिक निगम भिलाई ,नेहरू नगर के नवनियुक्त जोन आयुक्त श्री सुनील अग्रहरि जी का स्वागत नेहरू नगर व्यापारी संघ ने किया ।
1 जुलाई 2020 / नेहरू नगर भिलाई/
नेहरू नगर व्यापारी संघ ने ज़ोन 1 ,नगर पालिक निगम भिलाई ,नेहरू नगर के नवनियुक्त जोन आयुक्त श्री सुनील अग्रहरि जी का स्वागत प्रतीक चिन्ह एवम अभिनदंन पत्र भेंट कर किया ।
नेहरू नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष देविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि नेहरू नगर क्षेत्र के समस्त व्यापारी एवम गणनागरिक जन की ओर से बतौर ज़ोन 1 में नई जिम्मेदारियों के वहन करने के सुअवसर पर आत्मिक अभिनंदन किया गया एवम नेहरू नगर के व्यवसायिक क्षेत्रो में विकास एवम वृक्षा रोपण कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए व्यवसायिक परिसर में आमंत्रित किया गया । जोन आयुक्त श्री सुनील अग्रहरि जी का कहना है कि विकास और रुके हुए कार्यो को आगे गति देने में हर संभव सहयोग रहेगा ।
कोषाध्यक्ष श्री मुकेश जैन का कहना है कि ज़ोन आयुक्त श्री सुनील अग्रहरिजी का भिलाई क्षेत्र में पहले से ही कर्मभूमि होने का गौरव हासिल है, जिनकी स्वर्णिम उपलब्धयों व अनुभवों का लाभ मिलेगा । महासचिव श्री संजय बंका एवम सह सचिव श्री जगदीश आहूजा ने शुभकामना देते हुए कहा कि ज़ोन आयुक्त श्री अग्रहरिजी कर्तवय पथ पर नित नए क्षितिज को स्पर्श करे , एव सफलताओं की बुलंदियों का नया इतिहास गढ़े । COVID19 को ध्यान में रखते हुए नेहरू नगर व्यापारी संघ की ओर से केवल चार सदस्य प्रतिनिधि मंडल जिसमे अध्यक्ष श्री देविंदर सिंह भाटिया,महासचिव श्री संजय बंका, कोषाध्यक्ष श्री मुकेश जैन ,सह सचिव श्री जगदीश आहूजा उपस्थित था ।

