आज विश्व डॉक्टर दिवस है इस करोना काल में डॉक्टर ही वास्तविक योद्धा है। जो करोना नामक काल से लोगों को बचाने का महान कार्य डॉक्टर ही कर रहे हैं। हमारी और आपकी जिंदगी डॉक्टर ही बचा रहे हैं। आज जो करोना नियंत्रण में है इसका श्रेय हमारे डॉक्टर और हेल्थ वर्कर हो जाता है। आज विश्व डॉक्टर दिवस के उपलक्ष में हम इनको सम्मानित करके इनका हौसला बढ़ाने का कार्य करना चाहिए। माननीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग श्री महेंद्र छाबड़ा जी के प्रेरणा से तात्या पारा वार्ड कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड के डॉक्टरों का सम्मान गुलदस्ता भेंट करके किया गया ।इस विकट काल में भी डॉक्टर अपनी पूरी जीवटता से और मुस्तैदी से अपने आसपास के समाज और वार्ड के लोगों की सेवा कर रहे हैं। इनकी यह सेवा भाव अतुलनीय है। इसका कोई मोल नहीं इस छोटे से सम्मान से उनका मान बढ़ाने का कार्य तात्यापारा वार्ड कमेटी के कार्यकर्ता प्रदेश सचिव श्री बृजमोहन साहू जी, पूर्व वार्ड अध्यक्ष दिलशाद हुसैन ,प्रकाश शर्मा ( सर ) ,सावित्री चंद्रवंशी, शादमान अली , राम कुमार ठाकुर , एजाज़ हुसैन और और नजर अब्बास आदि शामिल थे।
अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा जी के निर्देश पर तात्या पारा वार्ड कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड के डॉक्टरों का सम्मान गुलदस्ता भेंट करके किया गया

