नेहरू नगर व्यापारी संघ
नेहरू नगर व्यापारी संघ ने भारत चीन बॉर्डर गलवान इलाके में दोनों तरफ के सैनिकों में हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीदों को तीन मिनट का मौन रख कर श्रदांजलि दी और 76 घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की ।
21 जून 2020 /नेहरू नगर /भिलाई
नेहरू नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष देविंदर सिंह भाटिया ने चीन द्वारा भारतीय सैनिकों पर किये गए हमले के विरोध में नेहरू नगर में श्रदांजलि देते हुए कहा कि काफी लंबे समय से भारत-चीन सीमा विवाद चल रहा है। यह खबर भी सुनने में आई कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसको लेकर दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता भी चली, परंतु बावजूद ऐसी घटना घटी, जिसको लेकर आज पूरा देश आक्रोशित है। देश के लोगों के मन में गुस्सा है। भारत चीन बॉर्डर गलवान इलाके में दोनों तरफ के सैनिकों में हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीदों हुए और 76 जवानों घायल हुए,चीन के समान के आयात पर ज्यादा से ज्यादा रोक लगाना और आयात शुल्क बढ़ाया जाना चाहिए । महासचिव संजय बंका और सह सचिव जगदीश आहूजा ने देश वासियों से अपील की कि चीन के उत्पादकों का बहिष्कार करना प्रारम्भ कर दे । सरकार जल्द ही चीन के समान के आयात पर ज्यादा से ज्यादा रोक लगाए और आयात शुल्क बढ़ाए। नेहरू नगर व्यापारी संघ ने भारत चीन बॉर्डर गलवान इलाके में दोनों तरफ के सैनिकों में हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीदों को तीन मिनट का मौन रख कर श्रदांजलि दी और 76 घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की । श्रदांजलि देने वालो में व्यापारी संघ के अध्यक्ष देविंदर सिंह भाटिया, महासचिव संजय बंका, सह सचिव जगदीश आहूजा, सदस्य हर्ष चंदेल,राजीव सिंघल,बृजेश सोलंकी,योगेश बंसल,अमित आहूजा उपस्थित थे ।
जगदीश आहुजा
मीडिया टीम

