भारतीय सेनाओं की शहादत का चीन से बदला लिया जाए – देवलाल नरेटी, प्रदेश प्रवक्ता आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी चीन के मसले पर पूरी तरह से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है- हरेश चक्रधारी, जिला अध्यक्ष कांकेर
दिल्ली की तर्ज पर देश के शहीद परिवारों को 1 करोड़ की सम्मान राशि दी जाए – संजय मंशानी, आप नेता
कांकेर:-आम आदमी पार्टी कांकेर जिला द्वारा आज पुराना बस स्टैंड पर आज चीन द्वारा भारतीय सैनिकों पर किये गए हमले के विरोध में पुराना बस स्टैंड पर आक्रोश प्रदर्शन किया गया, एवं विरोध स्वरूप चीनी सामानों को जलाया गया, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल नरेटी ने कहा कि भारत की जनता भारत और चीन सीमा पर शहीद हुए भारतीय सैनिकों की शहादत का बदला चाहती है। हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। हमारे जवानों की शहादत का भारत की सरकार चीन से बदला ले। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चीन को मुंहतोड़ जवाब दें।
हरेश चक्रधारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मसले पर पूरी तरह से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ खड़ी है। कल भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर देश के प्रधानमंत्री जी ने एक सर्वदलीय बैठक किया , परंतु अभी भी कुछ सवाल हैं, जिनका देश जवाब चाहता है। पहले केंद्र सरकार ने कहा कि हमारे 3 जवान शहीद हुए हैं, फिर बताया गया कि हमारे 20 जवान शहीद हुए हैं। केंद्र सरकार ने यह झूठ भी बोला कि हमारा कोई भी सैनिक चीन के कब्जे में नहीं है, परंतु परसों मीडिया के माध्यम से यह खबरें आई कि चीन ने 10 भारतीय सैनिकों को रिहा किया। अब प्रधानमंत्री जी कह रहे हैं कि चीन हमारे सीमा के अंदर घुसा ही नहीं, चीन ने हमारी कोई जमीन नहीं हड़पी, तो आखिर चीन से इतने दिनों में तनाव कम करने के लिए क्या वार्ता की जा रही थी, हमारे 20 जवान शहीद हुए, 76 घायल हुए और 10 बंदी बनाये गए थे आखिर किस लिए ।
संजय मंशानी ने कहा कि जवानों की शहादत की सही जानकारी न देना, आंकड़े छिपाना, देश को गुमराह करना, सीमा विवाद जैसे मसले पर सही जानकारी देश की जनता को न देना, यह देश की जनता के साथ एक बहुत बड़ा विश्वासघात है। देश की जनता केंद्र में बैठी भाजपा सरकार से सच जानना चाहती है?
यूथ विंग के नेता आकाश मोटवानी ने कहा दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को न्यौता न दिए जाने के मुद्दे पर अपना मत रखते हुए कहा कि दिल्ली की जनता द्वारा तीन बार चुने गए मुख्यमंत्री को दिल्ली में ही होने वाली ऑल पार्टी मीटिंग में न बुलाना केंद्र में बैठी भाजपा सरकार की क्षीण मानसिकता को दर्शाता है और पूरा देश उनकी इस घृणित मानसिकता का विरोध करता है ।
आज के आक्रोश प्रदर्शन के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिरेंद्र ठाकुर, रामेश्वर कश्यप, प्रताप वलेचा, लखेश्वर कोमरे, चेतान कोमरे, ईतवारू नेताम, तुलाराम कोमरे, राकेश कोमरा, नरेश कौशल, रविशंकर पटेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


