धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में रेत खनन माफिया ने जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव वा उनके तीन अन्य साथियों को बंधक बनाकर जमकर पिटाई की। करीब 3 घंटे तक बंधक बनाने के दौरान बेल्ट और डंडों से निरंतर पीटा गया।
किसी तरह से वे वहां से दरवाजा तोड़कर भागे और सीधा थाने पहुंचे। यहां पर रुद्री थाने के सामने ही बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
नागु चंद्राकर वा 15 अन्य लोगो के नाम सामने आ रहे है जांच के लिए डायरी कुरुद थाना भेजी गयी है

