कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे के अगुवाई में राहुल गांधी जी का जन्मदिन सकरी बाराडेरा में मास्क सेनेटाइजर एवम फल सहित सूखा राशन वितरण कर मनाया गया

कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे के अगुवाई में राहुल गांधी जी का जन्मदिन सकरी बाराडेरा में मास्क सेनेटाइजर एवम फल सहित सूखा राशन वितरण कर मनाया गया

आज ग्राम सकरी बाराडेरा में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे के अगुवाई में हम सबके चहेते, प्रेरणास्रोत मार्गदर्शक, करोड़ो कार्यकर्ता के ह्दय सम्राट, युवाओ के युथ आइकॉन, भविष्य के भावी प्रधानमंत्री, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद परम आदरणीय माननीय श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर मास्क सेनेटाइजर , फल सहित सूखा राशन वितरण कर मनाया गया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज 50 बरस के हो गए हैं। कोरोना महामारी और चीन विवाद में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए राहुल ने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है।
राहुल की इच्छानुसार आज 19 जून को आज हम कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के जन्मदिन पर सादगी पूर्ण गरीबो में फल वितरण कर मना रहे है कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने बताया कि गलवान घाटी में शहीद जवानों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके साथ ही कोरोना संकट के कारण परेशानी का सामना कर रहे गरीबों को सूखा राशन एवम फल वितरित कर मदत किया।


कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने बताया की राहुल गांधी आज 50 साल के हो गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी और कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी के पुत्र राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को हुआ था। कोविड-19 की महामारी के विनाशकारी प्रभाव के संबंध में राहुल गांधी जी ने ही, सर्वप्रथम केन्द्र सरकार को आगाह किया था। उन्होंने अपनी संवेदनशील को प्रगट करते हुये प्रत्यक्ष नगद अंतरण योजना, प्रवासी कामगारों के लिये मुफ्त परिवहन, स्वास्थ्यकर्मियों के लिये परीक्षणों में वृद्धि और बेहतर सुविधाएं सहित व्यापक कल्याणकारी उपाय करने के लिये केंद्र सरकार को पत्र लिखा। श्री गांधी स्वंय असहाय प्रवासी कामगारों के दर्द को महसूस करने के लिये स्वयं सड़क पर उतरे। तथा न्याय स्कीम के तहत कांग्रेस की मांग है कि केंद्र सरकार 6 महीनों तक हर परिवार को 7,500 रुपये भत्ता दे. मनरेगा के तहत हर व्यक्ति को 200 दिनों का काम दिया जाए। सीधे वित्तीय सहायता के तौर पर लोगों की नौकरियां बचाई जाएं। राहुल गांधी जी के जन्म दिन पर मास्क सेनेटाइजर एवम फल वितरण कार्यक्रम में कांग्रेस के सेक्टर प्रभारी भागवत लहरी, ईस्वर यादव, संतराम, गिरधारी कुर्रे, संतरा बाई डहरिया, फुलकुवेर ललातीन घृतलहरे, उल्फ़ी गेडरे, उषा,मानसी, पार्वति सातों बाई, कविता, सहोदरा, सीता बाई, नेहा, दीप्ती, श्याम बंजारे, देव कुर्रे, सुमित बंजारे, जागेष्वर कुर्रे आदि उपस्थित रहे।
मैं ईश्वर से राहुल गांधी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *