छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता विशाल कुकरेजा ने स्वयं वा साथियों के साथ अमलीडीह की विभिन्न कॉलोनियों में जाकर किया सेनेटाइज़

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता विशाल कुकरेजा ने आज अपने साथियों के साथ अमलीडीह की विभिन्न कॉलोनियों में खुद जाकर सेनेटाइज़ करवाया।विशाल कुकरेजा ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वार्ड की सभी कॉलोनियों में जाकर सेनेटाइज किया जाएगा।यह जिम्मेदारी युवा कांग्रेस के साथियों ने ली है।विशाल कुकरेजा ने कहा कि ये लड़ाई हम सभी को मिलकर लड़नी है और जितनी है।

विशाल कुकरेजा ने सभी से निवेदन भी किया कि जब भी घर से बाहर निकले फेस मास्क जरूर लगाएं साथ ही साथ घर पर रहे सुरक्षित रहें।🙏🏻

विशाल कुकरेजा ने वार्ड क्रमांक 52 की पार्षद श्रीमति संध्या नानू ठाकुर जी का आभार व्यक्त किया है और बताया कि वार्ड की पार्षद हर सम्भव प्रयास कर रही है कि वार्ड की जनता को किसी तरह की कोई भी परेशानी ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *