अनुकम्पा नियुक्ति मे विलम्ब तथा भष्ट्राचार दूर करने शिविर लगावे सरकार—नामदेव

अनुकम्पा नियुक्ति मे विलम्ब तथा भष्ट्राचार दूर करने शिविर लगावे सरकार—नामदेव


“मुख्यमंत्री द्वारा बिजली कम्पनी मे अनुकम्पा नियुक्ति आदेश बाँटने में रुचि लेने की सराहना”

राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष तथा भारतीय राज्य पेशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेन्द्र नामदेव ने बताया है कि छत्तीसगढ़ में दिवंगत शासकीय सेवको के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति के लाभ देने में विभागों में जानबूझ कर विलम्ब करने के कारण वे दलालो के चंगुल में फंस कर भ्रष्टाचार के शिकार होने को मजबूर होते है, यह स्थिति यहाँ वर्षों से चल रही हैं।अतः सरकार को इस पर ध्यान देकर अनुकम्पा नियुक्ति हेतु प्रत्येक माह एक निश्चित तिथि में शिविर लगाकर अनुकम्पा नियुक्ति आदेश जारी कर इसमें होने वाली विलम्ब और भ्रष्टाचार रोकने के लिये कदम उठाना चाहिए।
जारी विज्ञप्ति में उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य बिजली कम्पनी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उपस्थित होकर अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश बाँटने की नई परम्परा की शुरुआत करने की सराहना की है और इसी तरह की प्रक्रिया सभी जिलों में शासकीय विभागों में लागू करने की मांग की है,ताकि दिवंगत कर्मचारियों के दुखी परिजनों को परेशानी से निजात मिल सके और शीघ्र अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त कर अचानक आये इस विपदा में परिवार का यथोचित पालन पोषण हो सके।
प्रेषक:-
वीरेन्द्र नामदेव
9826111421
9425214421

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *