रामकृष्ण हॉस्पिटल का अकाउंटेंट गिरफ्तार युवती ने लगाया दैहिक शोषण का आरोप

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के अकाउंटेंट ने शादी का झांसा देकर एक युवती का निरंतर करीब सात महीने तक दैहिक शोषण करने का आरोप लगा है, वहीं ज़ब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसे जान से मारने की धमकी देता रहा। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, जांच की प्रक्रिया जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी बलदेव धीवर (35) ढीमरपारा, लालपुर पिछले कुछ वर्षों से रामकृष्ण केयर अस्पताल में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है और उसका आना-जाना यहां पहले काम करने वाली एक युवती के साथ बना रहा। इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये । दैहिक शोषण लगातार जारी रखने के बाद भी शादी न करने पर युवती ने उस पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आखिर में युवक ने शादी से इंकार कर दिया और ज्यादा दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी देने लगा अभनपुर क्षेत्र मे रहने वाली है, युवती ने इसकी शिकायत टिकरापारा पुलिस थाना में करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *