रायपुर उत्तर विधानसभा के लाडले विधायक आदरणीय कुलदीप सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल परिसर पर बिस्किट पैकेट और पानी वितरण किया गया-
रायपुर उत्तर विधानसभा के लाडले विधायक आदरणीय कुलदीप सिंह जुनेजा के जन्म दिवस के अवसर पर रमण मंदिर वार्ड क्रमांक 14 के तत्वधान में वार्ड अध्यक्ष कमल घृतलहरे के द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल (मेकाहारा) परिसर में हॉस्पिटल के मरीज व उनके परिजनों को बिस्किट का पैकेट और पानी वितरण किया कमल घृतलहरे ने बताया कि आदरणीय विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा हमेशा ही अपने क्षेत्र के प्रत्येक लोगों से सीधे जुड़े रहते हैं और और हमेशा ही लोगों के प्रति उनके मन में सेवा की भावना तत्परता के साथ रहती है उनके द्वारा अनेकों लोगो के लिए मेकाहारा हॉस्पिटल में स्वयं ही जाकर उनका इलाज करवाते आ रहे हैं उनके इसी सेवा भाव को देखते हुए रमन मंदिर वार्ड कांग्रेस कमेटी आज मेकाहारा हॉस्पिटल परिसर में यहां के मरीजों व उनके परिजनों के लिए बिस्किट व पानी वितरण किया है साथ ही रायपुर उत्तर विधानसभा के लाडले विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा के दीर्घायु होने कामना की इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी कंट्रोल रूम सदस्य सोमेन चटर्जी, वीरांगना अवंती बाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील भुवाल, राकेश नडेंगे,होरी लाल यादव, कीमत दीप ,संतोष गुप्ता, विजय सिक्का, किशन डोंगरी,रोहित सिन्हा,शेख रमजान,राजा महानंद, आर सनी राव,दीपक दीप ,सुनील भाई, अनिल ध्रुव
सहित वार्ड कांग्रेस के समस्त सदस्यगण उपस्थित हुए,

