रायपुर। रायपुर राजधानी से लगे बीरगांव के कैलाश नगर के कांग्रेसी पार्षद को करोड़ों रुपए के गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। 21 नम्बर वार्ड के पार्षद का संजय कुमार को उत्तर प्रदेश के झांसी में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक एसटीएफ ने गांजे के साथ झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में उड़ीसा निवासी शंकर बारी उर्फ विक्रम, छत्तीसगढ़ रायपुर बीरगांव के कांग्रेसी पार्षद संजय कुमार सिंह, देवरिया निवासी छोटेलाल व बिहार निवासी विनोद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुवे तस्करो ने बताया कि झांसी के मऊरानीपुर निवासी गौरव गेस्ट हाउस के मालिक राजेंद्र सर्राफ उर्फ राजू के लिए मादक पदार्थ की तस्करी हमारे द्वारा की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, लखनऊ की संयुक्त टीम ने उड़ीसा के संबलपुर से रायपुर के रास्ते डंपर व ट्रक में लादकर झांसी लाए गए 10 क्विंटल गांजा बरामद किया है, जिसका बाजार मूल्य करोड़ो में बताया जा रहा है।
रायपुर का कांग्रेसी पार्षद करोड़ो के गांजा के साथ उत्तरप्रदेश मे गिरफ्तार…झांसी पुलिस ने पकड़ा

