आम आदमी पार्टी RTI प्रकोष्ठ
जिला दुर्ग ।
आम आदमी पार्टी RTI प्रकोष्ठ जिला दुर्ग के प्रतिनिधि मंडल ने भिलाई नगर निगम वार्ड 27 में अवैध रूप से संचालित खटालो के कारण वार्ड में दूषित अतिक्रमण हटाने एवम तालाब को बरसात पूर्व स्वछ बनाने हेतु जिलाधीश को ज्ञापन दिया ।
8 जून 20 /दुर्ग आम आदमी पार्टी RTI प्रकोष्ठ जिला दुर्ग के जिला अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश तिवारी ने प्रतिनिधि मंडल देविंदर सिंह भाटिया , ज्ञान तिवारी ,राजकुमार वर्मा , मोहन साहू ,राजदेव प्रसाद के साथ दुर्ग जिलाधीश डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से संपर्क कर नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड 27 घासीदास नगर की समस्या से अवगत कराया और ज्ञापन दिया I वार्ड अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने बताया की वार्ड मे एक मात्र तालाब है जिसके समीप खटाल के कारण गंदा पानी तालाब मे जाता है और साथ ही आस पास के क्षेत्र को दूषित करता है , भैंस खटाल को स्थानांत्रित करने हेतु कई बार वार्ड वासियों की मांग पर ज़ोन कार्यलय मे आवेदन दिया जा चुका है,पर अब तक रिहाशी क्षेत्र मे अवैध रूप से खटाल चलाने की संख्या बढ़कर चार तक पहुँच गई है I आम आदमी पार्टी RTI प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव देविंदर सिंह भाटिया ने कहा की जल्द सूचना के अधिकार के अंतर्गत वार्ड की समस्त कार्यो की जानकारी मांगी जाएगी । चूंकि ऐसे कई तालाबो मे गहरीकरण व सफाई के नाम लाखो रुपेए खर्च किया जाता है ,पर उसके बाद उस की मोनिट्रिंग नहीं की जाती है , जिलाधीश महोदय ने समस्या को सुन कर जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया है I

