रायपुर :छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के रायपुर मीडिया प्रभारी अज़ीम खान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक बलात्कारी पार्टी के रूप में उभरती जा रही है ।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग सांसद विजय बघेल के भाई पर उनके ही संसदीय क्षेत्र की घरेलू महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि सांसद के भाई पर रसूख के बल पर बलात्कार का आरोप संगीन व घिनौना कृत्य है , जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
अज़ीम खान ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार देखने को मिल रहा है कि भारतीय जनता पार्टी एक बलात्कारी पार्टी बनती जा रही है एक के बाद एक पार्टी के आला पदाधिकारी जिनमे सेंगर, चिन्मयानंद जैसे बड़े नेता शामिल है अपने ताकत का दुरुपयोग करते हुए पहले ही आरोपी बन चुके है वही अब छत्तीसगढ़ भी अछूता नही रहा। प्रदेश की जनता के साथ आम आदमी पार्टी भी ये जानना चाहती है, कि सांसद विजय बघेल अपने भाई को कानून के शिकंजे से बचाएंगे या बेटी बचाओ के नारे लगाने वाली भाजपा,बलात्कार के आरोपी को पुलिस के समक्ष निष्पक्ष जांच के लिए सुपुर्द करेंगी।
अज़ीम खान ने कहा कि बेटी बचाओ के नारे देने वाली पार्टी का ये नारा आम जनता के लिए एक धमकी साबित होता नजर आ रहा है जिससे जनता को अपनी बहु बेटियों को बचाने की जरूरत महसूस हो रही है ।

