गोरखपुर के गोरखनाथ में सिंधी समाज के ईष्ट देवता साईं झूलेलाल जी के मंदिर को तोड़ने का सेंट्रल सिंधी पंचायत ने किया विरोध।
सेन्ट्रल सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष अमर पंजवानी,महासचिव गोपीचंद मोटवानी, अशोक धावना ,दौलत रोहडा, संजय मंधान एवं युवा मोर्चा के अध्यक्ष विशाल कुकरेजा ने संयुक्त रूप से एक वक्तव्य मे कहा कि गोरखपुर के गोरखनाथ मे बिना किसी पूर्व सूचना के हमारे सिन्धी समाज के ईष्ट देव साई झुलेलाल जी के मंदिर को तोड़ दिए जाने पर सिन्धी समाज मे रोष व्याप्त है और हम इस घटना की कडे शब्दों में नींदा करते हुए उन्होंने इस घटना को एक सोची समझी चाल निरुपित करते हुए कहा कि समाज के साथ इस तरह की शर्मनाक घटना को बर्दास्त नही किया जाएगा।
*सिंधी समाज ने आनलाइन बैठक मे यह निर्णय लिया कि इस घटना के विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री,राज्यपाल, मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसका विरोध प्रगट किया जाएगा व हम मांग करते है कि इस घटना के लिये संबंधित दोषियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए अतिशीघ्र हमारे इष्टदेव झुलेलाल जी को पर्याप्त स्थान पर स्थापित कराने आदेश पारित करें। अन्यथा इसका खामियाजा स्थापित सरकार को आने वाले समय मे भुगतान करना होगा*।

