शिक्षा सत्र को आगे बढ़ाने के फैसले का किया स्वागत।युवा नेता विशाल कुकरेजा ने शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का किया आभार प्रकट।
राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष विशाल कुकरेजा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस के दिन स्कूलों को नही खोले जाने के सम्बन्ध में शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम को सौंपा गया था ज्ञापन।हमारी इस मांग को गंभीरता पूर्वक देखते हुए उन्होंने शिक्षा सत्र को आगे बढ़ाने का फैसला सुना दिया है। हम उनके इस फैसले का स्वागत करते है।बच्चो के भविष्य को देखते हुए यह उचित फैसला लिया गया है। सभी पलकों एवं आम जनता ने शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम जी का आभार प्रकट किया है।

