मंदिर के पुजारियों को जीवन निर्वाह भत्ता देने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

मंदिर के पुजारियों को जीवन निर्वाह भत्ता देने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

रायपुर, नितिन नामदेव, 27 मई 2020। मंदिर के पुजारियों को जीवन निर्वाह भत्ता देने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ संगवारी संघर्ष समिति ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्वाइंट कलेक्टर यू एस अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। समिति के अध्यक्ष राजकुमार राठी ने बताया कि विगत 65 दिनों से लॉक-डाउन की वजह से मंदिर बंद होने के कारण मंदिर में पूजा करने वाले पंडितों की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है, इन्हें तत्काल जीवन निर्वाह भत्ता देने की आवश्यकता है जिससे पंडितों को हो रही दाल-रोटी की समस्या का समाधान हो सके। इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम आज ज्ञापन सौंप तत्काल पंडितों के लिए राहत पैकेज की घोषणा करने की मांग की गई,अगर मांग पूरी नहीं होती है तो 1 जून से सभी पंडित धारा 144 व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने-अपने निवास के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष मंजुलमयंक श्रीवास्तव,किशोरचंद नायक, योगेंद्र सिंह, दीपक वर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *