नारी शक्ति प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती भारती किरण शर्मा के अनुसंशा पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं एस्ट्रो योगेश तिवारी ने प्रो डॉ सरिता दुबे को प्रदेश कोषाध्यक्ष,श्री आई पी शर्मा को प्रदेश संगठन सचिव ,श्री कमलेश शर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किया।
मनोनयन की बधाई देते हुए नारी शक्ति प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्षा श्रीमती निशा तिवारी ने बताया कि संगठन के उपरोक्त सभी पदाधिकारी जिला स्तर में पदाधिकारी के रूप में समाज उत्थान हेतु अनेक सराहनीय कार्य किए है जिसको ध्यान में रखते हुए इन्हें मुख्य प्रकोष्ठ पर कार्य करने का मौका देते हुए विश्वास जताया गया है ।
सभी पदाधिकारियों के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए सरिता तरुण शर्मा,श्रीमती प्रीति शुक्ला,श्रीमती पदमा दीवान,श्रीमती मुक्ता तिवारी,श्रीमती नेहा शर्मा ,श्री शैलेन्द्र रिछारिया,,श्री हितेश दीवान,श्री प्रकाश दीवान ,श्री गौरव दुबे ने बधाई व शुभकामनाएँ दी।।
नारी शक्ति प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती भारती किरण शर्मा के अनुसंशा पर संगठन मे पदाधिकारी मनोनीत किये गए

