गला देता है इंसानों का मांस , US में कोरोना संक्रमण से ज्यादा फैला इस कीड़े का खौफ , लोग पीपीई किट की तर्ज पर पहन रहे है हॉर्नेट किट , सरकार ने जारी किया अलर्ट , देखे इंसानों के दुश्मन इस कीड़े की तस्वीरें

दिल्ली वेब डेस्क / कोरोना संक्रमण से भले ही जान कुछ दिनों में चली जाती है , लेकिन एक कीड़े के डंक मारने से इंसानी शरीर का मांस गलने लगता है | डॉक्टर उसके काटे का एंटी डोज दे , उससे पहले मल्टी ऑर्गन फेलियर की स्थिति निर्मित हो जाती है | दरअसल इस कीड़े के काटने से इंसानी शरीर के अत्यंत संवेदनशील वाइटल पार्ट गल जाते है | नतीजतन मरीज की मौत हो जाती है | कोरोना वायरस से बुरी तरह जूझ रहे अमेरिका में अब एक जानलेवा कीड़े के फैलने का खतरा पैदा हो गया है | पहली बार अमेरिका में एशिया का सबसे बड़ा हॉर्नेट कीड़ा देखा गया है | इसे ‘मर्डर हार्नेट्स’ भी कहा जा रहा है | एक रिपोर्ट के मुताबिक, साइंटिस्ट्स का कहना है कि खासकर वॉशिंगटन में मर्डर हार्नेट्स देखे गए हैं | ये कीड़े मधुमक्खियों को खत्म कर देते हैं और इंसानों के लिए भी उतने ही जानलेवा साबित हो सकते हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *