मारवाड़ी युवा मंच रायपुर शाखा की “राहत सेवा रथ” छत्तीसगढ़ की सबसे अनूठी पहल – डॉ रमन सिंह (पूर्व मुख्यमंत्री: छत्तीसगढ़ शासन)
मारवाड़ी युवा मंच रायपुर शाखा के द्वारा चलाई जा रही राहत सेवारथ का डॉक्टर रमन सिंह जी (पूर्व मुख्यमंत्री) ने अवलोकन और निरीक्षण किया।
भोजन, दूध के साथ साथ सेवा कर्मी, सुरक्षा कर्मी, पुलिस का भी ख्याल रखना मारवाड़ी युवा मंच रायपुर शाखा की टीम द्वारा किया जाना प्रदेश के सबसे अनूठी पहल है जो पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी को प्रभावित कर गया, रमन सिंह जी ने मारवाड़ी युवा मंच के कार्यों की सराहना करते हुए पत्रकारों से बताया कि मारवाड़ी मंच रायपुर शाखा इस सेवारथ के माध्यम से पुलिसकर्मी, सुरक्षाकर्मी, सफाई कर्मी जो आज कोरोना महामारी संक्रमण के दौर में प्रथम पंक्ति में खड़े होकर देश और समाज की रक्षा कर रहे हैं उनका देखभाल रखने हेतु मारवाड़ी युवा मंच रायपुर शाखा नींबू पानी शरबत एवं फल का वितरण पूरे रायपुर शहर के 70 वार्डों में घूम के कर रही है। जिसके लिए उन्होंने संस्था के संस्थपक व अध्यक्ष श्री नरेश कुमार अग्रवाल की पीठ थपथपाई और उनकी पूरी युवा टीम और महिला शक्ति को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।।
संस्था के अध्यक्ष नरेश कुमार अग्रवाल जी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि वह भोजन और दूध वितरण का कार्य लगातार 24 मार्च से कर रहे हैं और अब पुलिस कर्मियों और सफाई कर्मियों के लिए क्या रात सेवारथ अपने युवा साथी संयोजक रवि शर्मा, दुर्गा अग्रवाल (PRO), कोषाध्यक्ष शेखर शर्मा, प्रमोद कुमार अग्रवाल, संरक्षक श्री ओमप्रकाश अग्रवाल, दिनेश मोदी, दीपक अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, अनीता सोनी खुद इस सेवा रथ के साथ पूरे रायपुर के सभी वार्डो का भ्रमण करते हैं और हमारे कोरोनो सेवा कर्मियों कि सेवा में लगे हैं।।
नरेश कुमार अग्रवाल और रवि शर्मा ने रात दिन लगातार कार्य कर रहे, हमारे जांबाज सदस्यों की टीम की हौसला बढ़ाने के लिए से डॉ रमन सिंह जी को धन्यवाद और साधुवाद अर्पण किया ।। श्री नरेश कुमार अग्रवाल और रवि शर्मा जी ने जानकारी दी कि मारवाड़ी युवा मंच रायपुर शाखा ने नई पहल प्रयासरत लॉक डाउन अगले चरण तक जारी रहेगा, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित जी अग्रवाल व प्रांतीय अध्यक्ष श्री सुनील अग्रवाल जी ने मारवाड़ी युवा मंच रायपुर शाखा के अध्यक्ष नरेश कुमार अग्रवाल को फोनकर उनके कार्यों की सराहना की और इसी प्रकार सेवा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।।
मारवाड़ी युवा मंच रायपुर शाखा की “राहत सेवा रथ” छत्तीसगढ़ की सबसे अनूठी पहल – डॉ रमन सिंह (पूर्व मुख्यमंत्री: छत्तीसगढ़ शासन)

