राजधानी में मीना बाजार के नाम पर फन वर्ल्ड , वंडर वर्ल्ड, डिज्नीलैंड जैसे अनेकों आयोजन विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाते हैं और आयोजक प्रवेश शुल्क के नाम पर करोड़ों रुपए वसूल कर शासन के मनोरंजन कर की चोरी खुलेआम कर रहे हैं – परंतु संबंधित विभाग के अधिकारी अगर चुपचाप हैं और कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं तो इसका सीधा मतलब निकलता है कि सब कुछ उनकी जानकारी में मिलीभगत के आधार पर हो रहा है ! और जिसका सीधा सीधा खामियाजा शासन के राजस्व के नुकसान के रूप में हो रहा है | राजधानी के हृदय स्थल गास मेमोरियल मैदान में इन दिनों फन वर्ल्ड फेयर के नाम से मीना बाजार का आयोजन किया जा रहा है जिसका प्रवेश शुल्क मुख्य द्वार पर बड़े बड़े अक्षरों में ₹20 लिखा हुआ है – परंतु नागरिकों को बिना राशि लिखा हुआ कूपन देकर 20 – 20 रुपये प्रति व्यक्ति वसूले जा रहे हैं और जिम्मेदार अधिकारी चाहे वह आबकारी विभाग हो – नगर निगम हो या जिला प्रशासन देख कर भी अंजान बने हुए हैं जैसे कि इसका कुछ हिस्सा उन तक पहुंच रहा होगा – अब सवाल यह उठता है कि लाखों रुपए की तनखा लेने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के रहते हुए डंके की चोट पर हो रही टैक्स की चोरी पर रोक क्यों नहीं लग रही – मॉनिटरिंग क्यों नहीं हो रही – अगर इसी तरह सबको कुछ भी करने की छूट मिलती रही तो आम जनता कैसे मानेगी कि प्रदेश में सरकार बदली है –
मनोरंजन कर की चोरी – प्रवेश शुल्क की रसीदों पर राशि अंकित नही – हो रहा बड़ा घोटाला

