महासमुंद :- लक्ष्मण पटेल जिला पंचायत उपाध्यक्ष महासमुंद ने पूर्व मंत्री डीपी धृतलहरे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।लक्ष्मण पटेल ने स्वर्गीय डीपी धृतलहरे के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। डीपी धृतलहरे अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रहे है। वे चार बार मारो (नवागढ) विधानसभा से विधायक रहे। डीपी धृतलहरे का रविवार को राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
Afroj khwaja:-पूर्व मंत्री डीपी धृतलहरे के निधन पर लक्ष्मण पटेल ने व्यक्त किया दु:ख

