भाजमापा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ईं. दिनेश शर्मा ने पूर्व मंत्री डी.पी.धृतलहरे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
रायपुर । भाजमापा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ई. दिनेश शर्मा ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक, छत्तीशगढ़ शासन के पूर्व मंत्री डी.पी.धृतलहरे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा ने कहा कि, डी.पी.धृतलहरे एक कुशल समाज सेवक तथा पिछडो गरीबों के मसीहा थे, उन्होंने हमेशा से ही अपने क्षेत्र की समस्या को मुखरता से सदन में उठाया और निराकरण के हरसंभव प्रयास करते रहे।
धृतलहरे सतनामी समाज के बड़े नेता थे, उनके निधन से न कि सामाजिक हानि हुई है, अपूरणीय क्षति हुई है साथ ही हमने एक सच्चा जनसेवक खो दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

