रायपुर -रायपुर नगर निगम द्वारा महापौर श्री एजाज ढेबर की अगुवाई में जोनवार सभी वार्डो को जन – जन की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिये क्रम से सेनिटाईज़ करने का अभियान प्रतिदिन प्रगति पर है. आज नगर निगम ने निगम जोन -1 के वार्डो के गली -मोहल्ले एवं कॉलोनी के आवासीय और व्यवसायिक स्थलों को फायर ब्रिगेड, फागिंग मशीन, स्प्रै मशीन की सहायता से जोन -1 के तहत वाल्टेयर लाइन, बालाजी चौक, पैराडाइज होटल, दुर्गा चौक, झंडा चौक, अम्बेडकर चौक, सी.एस. इ. बी. चौक, तेलघानीनाका चौक, पहाड़ी चौक, मंगल बाजार, शुक्रवारी बाजार, खमतराइ बाजार, भनपुरी बाजार, घासपारा, बालाजी चौक, वेगान रिपेयर शॉप कॉलोनी दर्री तालाब सहित अनेक गली -मोहल्ले सेनीटाईज कोरोना वायरस संक्रमण से जनस्वास्थ्य रक्षा हेतु किये गए. महापौर एजाज ढेबर जी का एवं पूरी नगर निगम टीम का लोगों ने थाली बजाकर दिया जलाकर उनका धन्यवाद स्वागत किया
एजाज ढेबर की अगुवाई में जोनवार सेनिटाईज़ करने का अभियान प्रतिदिन प्रगति पर


