रायपुर –
विजुअल आर्ट द्वारा एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन आज 12 मई को दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया गया, उक्त जानकारी देते कार्यक्रम की आयोजिका आर्टिस्ट कुमारी नम्रता चंद्राकर ने बताया कि आर्ट गैलरी,सिविल लाइन में आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थिएटर आर्टिस्ट डॉ.पुरुषोत्तम चंद्राकर एवं रंगोली आर्टिस्ट प्रमोद साहू के विशेष आतिथ्य में माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।प्रदर्शनी में कला प्रेमियों को फैशन फोटोग्राफी एवं वाणिज्यिक व इंडस्ट्री फैशन आर्ट का एक अच्छा खासा संग्रह देखने को मिला| कुमारी नम्रता ने बताया कि फोटोग्राफी भी एक उद्योग की तरह शिक्षित बेरोजगारों को रोज़गार देने में सहायक होने के साथ-साथ विश्व स्तर पर खुद का नाम रोशन करने में एक महत्वपूर्ण माध्यम हो सकती है। कुमारी नम्रता प्रदेश के लोगो को फोटोग्राफी के क्षेत्र में जागरूक करने के लिये फोटोग्राफी स्कूल के माध्यम से छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगारों को 18 व 19 मई को आई.एन. आई.ऍफ़.डी. राजेंद्र नगर में फ्री वर्कशॉप देगी जहा पर किसी भी उम्र के व्यक्ति शामिल हो सकते है। वर्कशॉप में नम्रता द्वारा स्पिरिचुअल आर्ट वर्क,फोटो को खींचने के पहले का प्रोसेस,स्टूडियो सेट-अप, कांसेप्ट डिजाइनिंग के साथ-साथ आर्ट डायरेक्शन की कला विधि सिखायी जायेगी। नम्रता वर्कशॉप निशुल्क प्रदान करेगी और छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिकों को इस क्षेत्र में करियर ऑप्शन बताएगी, साथ ही पोर्टफोलियो शूट्स के बारे में बारीकियां सिखाएगी।

