शब-ए-बरात पर सभी मुस्लिम भाई देश-दुनिया को कोरोना वायरस से निजात की दुआ करें सत्यनारायण शर्मा


सत्यनारायण शर्मा जी ने राज्य के सभी मुसलमानों से कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शब-ए-बरात की इबादत घर में ही करने की अपील की है।
सत्यनारायण शर्मा ने कहा है कि शब-ए -बरात को बड़ी रात कहा जाता है। इस रात को मुस्लिम भाई मस्जिदों में एकत्रित होकर विशेष नमाज अदा करते हैं। अपने इलाके के मजारों और कब्रिस्तानों में जाकर फातिहा पढ़ते हैं। अपने मरहूमीन की बख्शीश की दुआ करते हैं।

सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण मस्जिदों, मजारों और कब्रिस्तानों में बड़ी संख्या में एक साथ लोगों का एकत्र होना उचित नहीं है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए जरूरी है कि इस पाक रात को हम अपने घर से ही फातिहा और ईसाले सवाब करें। सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि वैश्विक महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के संक्रमण से देश -दुनिया को निजात दिलाने सभी मुस्लिम भाई दुआ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *