Afroj khwaja:-अज़ीम खान आप नेता ने एम्स के डॉक्टरों को कहा भगवान स्वरूप दिया धन्यवाद

अज़ीम खान आप नेता ने एम्स के डॉक्टरों को कहा भगवान स्वरूप दिया धन्यवाद

आशा करता हु की जो एक मरीज अभी भी एम्स में है वो भी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएगा – अज़ीम खान आप नेता

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीज के ठीक होने की सुखद खबर सोमवार की दोपहर भी आई। कोरबा से रायपुर एम्स लाए गए युवक की दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब उसे डिस्चार्ज किया जा रहा है। राज्य में कुल 10 पॉजिटिव में से अब तक 9 लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। कोरबा से लाया गया युवक लंदन में रहकर पढ़ाई कर रहा था। 30 मार्च को इसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसे कोरबा से रायपुर एम्स में लाया गया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश के आप पार्टी के अजीम खान ने कहा
कोरोना हारेगा, देश जीतेगा।
जिस प्रकार पूरे विश्व मे कोरोना का प्रकोप हावी है ऐसे वक्त जब रायपुर के चौबे कॉलोनी में छत्तीसगढ़ का पहला पॉजिटिव मिला तो रायपुर के साथ पूरा प्रदेश दहशत में जीवन जीने मजबूर हो चला था फिर एक के बाद एक छत्तीसगढ़ में 10 ऐसे पॉजिटिव मीले और सभी को रायपुर के एम्स हॉस्पिटल में लाया गया । आज एम्स के उन जाबांज डॉक्टरों ने इन सब का सफल इलाज कर एक के बाद एक सभी पोसिटिव को अपनी मेहनत से निगेटिव में बदल कर एक नई जिंदगी प्रदान की है ।
अज़ीम खान ने कहा आज रायपुर एम्स के डॉक्टर इस धरती में भगवान का रूप साबित हुए । सभी को धन्यवाद देते अजीम खान ने उनके जज्बे को सलाम किया । इस मुश्किल परिस्थितियों में अपने व अपने घर परिवार की चिंता किये बगैर एम्स के सभी डॉक्टरों की दिन रात की मेहनत ने सफलता हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम देश विदेश मे उचा किया ।

अज़ीम खान
7000278886

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *