
रायपुर : आज कोरोना ने पूरे देश में हा हाकार मचा रखा है ऐसे में सभी जाति धर्म के लोग ऊंच-नीच छोटे बड़े की भावना से ऊपर हटकर एक दूसरे की मदद करने में लगे हैं छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ-साथ और भी कई प्रदेशों में जहां केंद्र से विभिन्न सरकारें हैं वहां पर भी केंद्र सरकार के साथ तालमेल बैठाकर लोगों के हितों का ध्यान रखा जा रहा है, लेकिन रायपुर राजधानी के एक वार्ड में ऐसा है जहां कांग्रेस और भाजपा के चक्कर में वार्ड की जनता पिस रही है।
रायपुर नगर निगम का वार्ड क्रमांक 10 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड एक ऐसा वार्ड है जहां की पार्षद भाजपा की है और रायपुर नगर निगम के महापौर कांग्रेस के इस भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई के बीच में इस वार्ड की जनता जूझ रही है
एक तो करोना कि मार ऊपर से कांग्रेस और भाजपा की लड़ाई के बीच रानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्रमांक 10 की जनता परेशान हो रही है,
जनता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वार्ड की पार्षद भाजपा की है और महापौर कांग्रेस के हैं, जिन्होंने बीते दिनों 100 राशन किट इस वार्ड के लोगों के लिए प्रदान किए गए थे लेकिन पार्षद की मनमानी के चलते आज तक वितरण नहीं हो सका ,
वही इस किट में दैनिक उपयोग की चीजें जैसे चावल, दाल, आटा, साबुन, दूध, आलू, प्याज, नमक, तेल, इत्यादि है आज भी जरूरतमंद लोगों के पास जाने की बाट जोह रहा है ,

