बलौदाबाजार:-राकेश कुमार वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष बलौदाबाजार ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। राकेश कुमार वर्मा ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। राकेश कुमार ने कहा है कि देश में नवरात्रि में नौ दिनों तक भक्तिभाव से देवी के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है और घरों, मंदिरों में कन्या भोज कराया जाता है। राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि इस समय पूरा विश्व कोरोना महामारी की आपदा से पीड़ित है। इस आपदा से बचाव के लिए जरूरी है कि सभी लोग घरों में रहें। प्रदेश की जनता का लॉक डाउन में अभूतपूर्व सहयोग रहा है। सभी लोग आगे भी बंद के नियमों का पालन करते हुए घर पर ही मां दुर्गा से सबके आरोग्य के लिए प्रार्थना करें।
Afroj khwaja:-राकेश कुमार वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष बलौदाबाजार ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी बधाई

