महासमुंद :- लक्ष्मण पटेल जिला पंचायत उपाध्यक्ष महासमुंद ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। लक्ष्मण पटेल ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष महासमुंद ने कहा है कि देश में नवरात्रि में नौ दिनों तक भक्तिभाव से देवी के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है और घरों, मंदिरों में कन्या भोज कराया जाता है। लक्ष्मण पटेल ने कहा कि इस समय पूरा विश्व कोरोना महामारी की आपदा से पीड़ित है। इस आपदा से बचाव के लिए जरूरी है कि सभी लोग घरों में रहें। प्रदेश की जनता का लॉक डाउन में अभूतपूर्व सहयोग रहा है। सभी लोग आगे भी बंद के नियमों का पालन करते हुए घर पर ही मां दुर्गा से सबके आरोग्य के लिए प्रार्थना करें।
Afroj khwaja:-लक्ष्मण पटेल जिला पंचायत उपाध्यक्ष महासमुंद ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी बधाई

