Afroj khwaja:-सत्यनारायण शर्मा विधायक की अनुकरणीय पहल- मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए एक माह का वेतन …

रायपुर। रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एक माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने की घोषणा की है.विधायक सत्यनारायण शर्मा ने मुख्यमंत्री की लिखी चिट्ठी में मौजूदा हालात में मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए अपना महीने का वेतन देने की इच्छा जनहित के लिए जताते हुए अन्य विधायकों से इसी तरह की घोषणा करने की उम्मीद जताई है.
आपदा की कठिनाई की घड़ी में उन्होंने विधायक निधि का इस्तेमाल किसी अन्य आवश्यक कार्य के लिए किए जाने पर भी सहमति जताई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *