Afroj khwaja:-कोरोना के मद्देनजर परिवहन विभाग द्वारा लगे बेन पर सरकार से अपील किस्त जमा मे छूट प्रदान की जाए छ.ग. बिल्डिंग मटेरियल परिवहन संघ

रायपुर 23 मार्च 2020। आज सुबह से जनता कर्फू के बावजूद गाड़िया सड़कों पर नजर आ रही थी जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता से अपील के साथ निर्देश दिया की लोग घर पर ही रहे जिसके बाद परिवहन विभाग ने सख्त आदेश जारी किया है. पूरे प्रदेश भर में गाड़ियों पर बैन लगा दिया है। परिवहन विभाग के आदेश के मद्देनजर अब टैक्सी, आटो, ई-रिक्शा पर भी तत्काल प्रभाव से बैन लगा दिया गया है। इस आदेश के बाद अब सड़कों पर हाइवा,टैक्सी, गाड़ियां और ई-रिक्शा 31 मार्च तक नहीं चलेगी। 31 मार्च तक के लिए अभी इसे स्थगित किया गया है। कोरोना वायरस के मद्देनजर देश मे जो स्थिति उत्तपन्न हुई है उसकी वजह से पूरे देश मे लॉक डाउन घोषित किया गया है जिसके कारण लोग अपने घरों पे ही है , इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाये गए कदम का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ बिल्डिंग मटेरियल परिवहन संघ के अध्यक्ष आकाश तिवारी एवं उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने वर्तमान स्थिति से ट्रांसपोर्टर भाइयो के सामने निर्मित होने वाली आर्थिक समस्या पर चिन्ता जताते हुए सरकार से अपील की है कि मार्च एवम अप्रैल के महीने में फायनेंस वाहनों की किश्त जमा करने में छूट प्रदान करने हेतु फायनेंस कंपनियों एवम बैंको को निर्देशित किया जाए जिससे हम ट्रांसपोर्टर भाइयो पर अतिरिक्त भार न पड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *