खनिज माफियाओ ने इंसानियत को किया शर्म सार।
⚡ वर्षो लगते है वृक्ष को तैयार होने पर जिसे बेदर्दी पूर्वक नुकसान पहुँचा रहे है।
मामला नेशनल हाइवे से दरबा रोड किनारे लगी जंगल को खोदे जाने का है।
⚡हाल ही में नकटा में प्लांटेशन को खोद कर मुरम के अवैध उत्खनन पर वन विभाग एवं खनिज विभाग ने कार्यवाही किया है। उसी स्थल के पास बड़ी ही कुरुर्ता पूर्वक हरे भरे बड़े बड़े वृक्षो के नीचे खोदकर सरकारी जमीन को हड़पने का षड्यंत्र चल रहा है , जहा अवैध मुरुम को डंप करने का यार्ड बना रखा है बात डंप तक सीमित नही है उस स्थान में लगे पेड़ो को बेदर्दी डंग से क्षति ग्रस्त कर जमीन को वीरान किया जा रहा है।क्या इस अनैतिक कृत्य पर शासन प्रशासन को शक्ति से कार्यवाही करनी चाहिए की नही?
वर्षो लगती है वृक्ष को तैयार होने में जिसे कैसे क्षति पहुँचाया जा रहा है का ताजा इक्कीसलिव ग्राउंड रिपोर्टिंग फोटो को देखकर अगर आप प्रकृती प्रेमी होंगे तो आपका जरूर आंसू आ जायेगा।
मामला है छतौना से दरबा रोड में वन विभाग द्वारा कई वर्षों से तैयार किये गए हरे भरे बड़े वृक्ष जो जंगल का स्वरूप में आस पास को शुद्ध आक्सीजन प्रदान करती है , उसे कैसे क्षति पहुचाया गया है आप देखर काफी हतप्रभ रह जाएंगे, मामला यही खत्म नही होता शासन द्वारा करोड़ो रूपये खर्च कर काटा तार नाली तथा नाली पल पुलिया बनाई थी उसे नक्से से मौके से गायब कर दिया पूरा खोद कर क्षतिग्रस्त कर दिया , जिला प्रशासन अपनी मस्त मौला कुभकर्णीय नींद में सोई हुई है।शासन को ऐसे समाज के कलंकित लोगो के ऊपर कठोर कार्यवाही करनी चाहिए।


