विधानसभा आरंग में संचालित मंदिर हसौद लखोली गुल्लू आरंग में शराब दुकानों में अधिक दर में शराब बेचे जाने को लेकर काफी शिकायत मिल रही है। परमानंद जांगडे पूर्व जिला पंचायत सदस्य को मंदिर हसौद देशी शराब दुकान में प्रति पौवा 10 रुपये अधिक दाम में बिक्री की शिकायत प्राप्त हुवा था। आरंग विकास खण्ड के शराब दुकानों में सभी ब्रांड के पौवा में 10 रुपये अधिक दाम में शराब बेचे जाने को लेकर उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। जो कि यह अवैध रूप से अधिक दाम में बेची जा रहा शराब संचालको के जेब मे जा रही है। सरकार को जबरिया अधिक दाम के कारण लोगो की तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ रहा है।परमानंद जांगडे को काफी दिनों से शोसल मीडिया में सरकार को लेकर इस विषय मे काफी प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही थी 26 तारीख को शिकायत मिली थी जिसमे मंदिर हसौद देशी शराब दुकान का वीडियो वायरल हुए थे जिसमे सेल्स मेंन खुलेआम बेख़ौफ़ अधिक दाम में शराब बेचते दिखाई दे रही थी।जिसको लेकर परमानंद जांगडे ने कलेक्टर रायपुर एवं आबकारी विभाग में लिखित में शिकायत किया मीडिया ने भी इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जिसका असर रहा कि आबकारी विभाग ने सेल्स मैन चोवाराम डहरिया निवासी छ्छानपैरी रायपुर को तत्काल प्रभाव से हटाने की कार्यवाही किया।
।आरंग विकास खण्ड के शराब दुकानों के संचालन में खुब अधिक दाम में शराब बेचने की शिकायत है।जांगडे का कहना है कि जब तक सेल्स मेंन एवं संचालक के विरुद्ध पुलिस में अपराध दर्ज नही किया जाएगा तब तक अधिक दाम में शराब बेचे जाने में लगाम नही लग पाना संभव नही लगती है।क्योकी गॉव गॉव में खूब अवैध शराब बेचे जाने की जो शिकायत है वो सेल्स मेन द्वारा आसानी से इस काम मे लगे लोगो को अधिक दाम में आसानी से शराब उपलब्ध कराया जाना इसका कारण है, पब्लिक जनता के बीच सरकार के प्रति लोगो का जो विचार सामने शोशल मीडिया में आती है क्योकी लोग सामने आकर शराब के मामले में शिकायत लोक लज्जा के कारण नही करते है जिसका फायदा दुकान के संचालक उठा रहे है इस प्रकार शराब दुकानों के संचालन में अधिक दामों में शराब बिक्री सरकार की छवि को प्लेसमेंट एजेशी आबकारी अमला धूमिल करने में कोई कसर नही छोड़ रही है। संचालन में लापरवाही मुख्य कारण है।क्योकी पूरे प्रदेश में शराबबंदी को लेकर आवाज उठ रही लाजमी हैं।लेकिन शराब दुकानों में संचालन को लेकर सरकार का नियंत्रण में लापरवाही आबकारी विभाग की नाकामी साफ साफ दिख रहे है जो खुलेआम लोगो से निर्धारित दाम से अधिक दाम में अभी भी शराब बेची जा रही है। प्रशासन का ख़ौफ़ दुकान संचालको में नही है सरकार को कड़ाई से कठोर कार्यवाही करनी चाहिए।
मितान भूमि खबर का असर आबकारी विभाग ने परमानंद जांगडे की शिकायत पर अधिक दर पर शराब बेचे जाने वाले कर्मचारी को किया निलंबित।

