ज़मीन पर बलात कब्ज़ा कर मार-पीट करने वाले भू-माफियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही का निर्देश दिया

रायपुर के कोटा क्षेत्र में रहने वाली श्रीमती शीला देवांगन, श्रीमती सुभद्रा मेश्राम,श्रीमती शशिकला सिंह, डॉ. दीपक राठौर, राकेश कुमार अग्रवाल, के.एल.साहू,संदीप अग्रवाल,सुभाष चक्रवर्ती ने समजेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलेश तिवारी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आरिफ शेख से भेंट कर बताया कि उनकी कोटा विद्यापीठ स्थित भू-स्वामी हक़ की ज़मीन पर भू-माफिया सोनू मिश्रा एवं उनकी बहन रेणू मिश्रा द्वारा बलात कब्ज़ा कर बाउंड्री करने का प्रयास करने पर उनके द्वारा रोके जाने पर भू-माफिया सोनू मिश्रा एवं उसकी बहन द्वारा धक्का-मुक्की व गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री आरिफ शेख द्वारा सम्बंधित सरस्वती नगर थाने के टी.आई. को फोन कर बाउंड्री का काम बंद करवाने एवं उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। श्रीमती शीला देवांगन द्वारा बताया गया कि सोनू मिश्रा द्वारा लगातार इस क्षेत्र में लोगो की ज़मीन पर ज़बरन कब्ज़ा करने का प्रयास किया जाता है जिसकी शिकायत पहले भी उनके द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को की जा चुकी है।श्रीमती शीला देवांगन ने पुलिस प्रशासन से ऐसे भू-माफियो के खिलाफ तत्काल कार्यवाही कर कोटा क्षेत्र की जनता को राहत पहुँचाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *