रायपुर। रायपुर नगर निगम की एमआईसी की बैठक निगम मुख्यालय में हुई। महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में हुई बैठक में 28 बिन्दुओं पर चर्चा हुई। महापौर के लिए नई 7 सीटर इनोवा कार खरीदने के प्रस्ताव पर सहमति बनी है। पूर्व महापौर प्रमोद दुबे की गाड़ी 5 साल पुरानी होने के कारण नए महापौर के लिए नई गाड़ी खरीदी जा रही है। इसके साथ ही जीआईएस सर्वे, सफाई, स्वास्थ्य सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। जोन की संख्या 8 से बढ़ाकर 10 करने पर भी सहमति बनी है। शहर में जलापूर्ति बाधित ना हो इसके लिए टैंकर चलाने पर सहमति मिली है। इसमें लगभग डेढ़ करोड़ रुपए खर्च की बात सामने आ रही है। एमआईसी की बैठक में महपौर के लिए नई गाड़ी खरीदने का प्रस्ताव आया था। 21 लाख 19 हजार 985 रुपए गाड़ी की कीमत बताई गई है। शासन की ओर से साढ़े 6 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है इसके बाद शेष राशि के लिए एमआईसी में प्रस्ताव आया जिस पर सहमति बनी है। महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में हुई बैठक में निगम कमिश्नर सौरभ कुमार, एमआईसी सदस्य ज्ञानेश शर्मा, श्रीकुमार मेनन, अजीत कुकरेजा, जितेन्द्र अग्रवाल, रितेश त्रिपाठी, अंजली विभार, सतनाम पनाग, नागभूषण राव, समीर अख्तर, दौपती पटेल, सुंदर जोगी, सुरेश चन्नावर, आकाश तिवारी सहित निगम के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Afroj khwaja:-महापौर के लिए खरीदेंगे नई गाड़ी, पानी टैंकर के लिए डेढ़ करोड़, एमआईसी में प्रस्ताव पर सहमति

