विगत 15 फरवरी 2020 दिन शनिवार को गढ़कलेवा में आल इंडिया ब्राम्हण फ्रंट के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुई।
सौहार्दपूर्ण माहौल में समस्त सदस्यों और पदाधिकारियों की आपसी चर्चा के बाद aibf की मजबूती और अन्य विषयों के अंतर्गत निम्न बिंदुओं पर सभी की सहमति बनी जो कि निम्नानुसार है…..
1.aibf का पूरे प्रदेश में विस्तार किया जाएगा जिसके अंतर्गत सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को प्राथमिकता से जोड़ना है स्वयं जुड़ने हेतु एक लिंक भी उपलब्ध रहेगा।
2.आगामी हिंदू नववर्ष जो कि चैत्र मास से शुरू होता है जिसको aibf द्वारा हर्सोल्लास से मनाया जाएगा।
3.सर्व विदित है कि शिक्षा के क्षेत्र में शुरू से ही ब्राम्हणों का विशेष योगदान रहा है अतः अपनी इस प्रतिभा का उपयोग स्कूलों,कॉलेजों और अन्य संस्थाओं के छात्रों से मिलकर उनको शिक्षा और संस्कार से संबंधित लाभ दिलाना तथा उनका सहयोग और सहभागिता aibf को लेना है।
- चर्चा के अंतर्गत यह भी निर्णय लिया गया कि aibf द्वारा किसी ग्रामीण सरकारी स्कूल जो कि शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा है उसको आपसी समन्वय के साथ विकसित करना है।
5.जैसा कि नाम से ही aibf विप्रों का संगठन है अतः हमारे(विप्रों का)आराध्य देव भगवान परशुरामजी के प्रकटोत्सव को इस बार विशेष समारोह का आयोजन कर नगर भ्रमण सहित हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
बैठक में श्रीमती निवेदिता मिश्रा(राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष) श्री भवानी शंकर शर्मा(प्रांताध्यक्ष)श्रीमती आभा शर्मा(प्रांताध्यक्ष महिला मोर्चा)श्रीमती रूपाली शर्मा(सचिव महिला मोर्चा)श्री हितेश दीवान(सचिव)श्रीमती सीमा दीवान,श्रीमती सत्या शर्मा, श्री एवं श्रीमती पूर्णिमा शर्मा,श्री मनीष शर्मा और श्री तिवारीजी उपस्थित थे।

