छ. ग. लघु उद्योग श्रमिक यूनियन के समझौते से कामगारों में ख़ुशी की लहर

छ. ग. लघु उद्योग श्रमिक यूनियन के तत्वाधन में उनिवर्थ कंपनी लिमिटेड के प्रबंधन समिति के बीच बैठक हुई जिसमें यह तय हुआ की कंपनी द्वारा विगत 6 माह से पीड़ित पक्षकारों को पारिश्रमिक दिलाया जाए। कंपनी अपनी आर्थिक स्थिति के कारण व अराजक तत्वों के उद्रव से कंपनी का वातावरण दूषित हो गया था, जिसमे कुछ फ़र्ज़ी यूनियन के लोगो का हाथ था। छ. ग. लघु उद्योग संघ यूनियन के पदाधिकारी एवं कामगारों ने मिलकर एक शांतिपूर्वक वातावरण टियार करते हुए उनिवर्थ प्रबंधन के बीच कामगारों के हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये किसके तहत कामगारों के हितो के लिए अनुबंध किया गया जिसके तहत प्रत्येक कामगारों को उनके वास्तविक पारिश्रमिक क्र अतिरिक्त क्षतिपूर्ति के रूप में 1,52,000 रूपए प्रत्येक कामगारों को देने का अनुबंध किया गया है।छ. ग. लघु उद्योग संघ यूनियन के इस अनुबंध से कामगारों में ख़ुशी की लहर दौड़ उठी है।
उक्त बैठक में कंपनी प्रबंधन की ओर से डॉ. राजेश राय, वाईस प्रेजिडेंट, मनोज सिंह सहायक प्रबंधन, आर.रमेश कुमार वरिष्ठ प्रबंधक, नीरज कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी, श्रमिक यूनियन की ओर से धरि राजेंद्र खुटे, अध्यक्ष, लीलाधर चंद्राकर, महासचिव, सुधीर दीवान, सचिन नवीन परहाड़, उपाध्यक्ष, फागराम साहू, कोषाध्यक्ष, तिवारी राम सिंहा, एस. एन. साहू, मोहन सिंह, गणेश राम पटेल, राजकुमार पटेल, खिलावन साहू, तिलकराम साहू, गणेश डांडे, कौशलप्रसाद वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *