आधी रात आग लगने की खबर से मचा हड़कंप, विधायक ने दिखाई मुस्तैदी

रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित जोगी बंगले में शुक्रवार को आधी रात 12 बजे अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग लगने की जानकारी मिलने पर रायपुर पश्चिम के कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय अपने साथियों के साथ फौरन मौके पर पहुंच गए। तब तक वहां फायर ब्रिगेड और पुलिस नहीं पहुंची थी।विधायक ने दोनों को फोन कर तत्काल मौके पर पहुँचने का निर्देश दिया। आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। बताया गया है कि शार्ट सर्किट की वजह से एयरकंडीशन ने आग पकड़ ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *