विधानसभा आरंग के देसी विदेशी शराब दुकान में शासकीय निर्धारित दर से अधिक दर में उपभोक्ताओं को शराब बेचने को लेकर शिकायत?


विधानसभा आरंग के देसी विदेशी शराब दुकान में शासकीय निर्धारित दर से अधिक दर में उपभोक्ताओं को शराब बेचने को लेकर शिकायत ।

 आबकारी विभाग का कारनामा सिर चढ़ के बोल रहा है । शराब दुकानों के संचालन में लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को खुलेआम लुटा जा रहा है जिस पर आबकारी विभाग कार्यवाही महज खाना पूर्ती के बतौर किया जा रहा है छत्तीसगढ़ के  मंदिरा दुकानों का संचालन आबकारी विभाग के जिम्मे दुकान संचालित किया जा रहा है। जहां शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर में शराब बिक्री की खुलेआम हो रही है  आरंग विकासखंड  मैं ग्राम मंदिर हसौद  लखोली  आरंग  गुल्लू में शराब दुकाने संचालित है जहाँ शराब की दाम शासन ने निर्धारित दाम  प्लेन क्वार्टर ₹60 शासकीय दाम  जिसे ₹70 बेची जा रही है वहीं मसाला की शासकीय दर ₹70 से ₹80 बेची जा रही है गोवा अंग्रेजी क्वार्टर शासकीय दर ₹80 से ₹90 में खुलेआम बेची जा रही है जिसकी शिकायत उपभोक्ताओ  द्वारा की जाती है  बाउजूद कोई सार्थक कार्यवाही नही होने से अधिक दाम में शराब बिक्री की शिकायत आम हो चली है। जिसकी शिकायत  उपभोक्ता शासन प्रशासन के पास ना कर  सोशल मीडिया में  इस प्रकार की खबरें को  शेयर करती है  लाजमी है कि  लोक लज्जा के कारण लोग सामने नहीं आते हैं इस प्रकार काफी शिकायतें आ रही थी जिस पर  अभी हाल ही में बहुत सारे जिलों के सहायक आबकारी आयुक्तओं तथा दुकान के कर्मचारियों को प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए कुछ अधिकारियों को सस्पेंड किया गया था बावजूद अधिक दाम में शराब बेचे जाने की शिकायत कम होने का नाम नहीं ले रहा है मंदिर हसौद लखोली आरंग मैं 10 रुपये प्रति पौवा शासन से निर्धारित दर से अधिक दाम में  शराब दुकानों में बेचे जाने की शिकायत प्राप्त हो रहे हैं लोगों का आरोप है कि आबकारी कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती है । स्थानीय ग्राहकों  का कहना है कि शराब दुकानों के निगरानी में लगे अधिकारी कर्मचारी के बगैर इस प्रकार अधिक दाम में शराब बेची जाना मिलीभगत के बगैर संभव नहीं है । जिसको लेकर परमानंद जांगड़े पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने आबकारी आयुक्त कलेक्टर रायपुर सहायक आबकारी आयुक्त को अधिक दाम में शराब बेचे जाने को लेकर शिकायत पत्र प्रेषित कर शासन प्रशासन की छवि धूमिल करने वाले  अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने का मांग किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *