चीन ने पाक को भेजा करॉना जांचने वाला किट

इस्लामाबाद
पाकिस्तान ने रविवार को बताया कि की जांच के लिए उसे चीन से 1,000 किट मिले हैं जिससे इस बीमारी से निपटने में उसकी क्षमता सुधरेगी। प्रधानमंत्री इमरान खान के स्वास्थ्य मामलों के विशेष सलाहकार जफर मिर्जा ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी।

मिर्जा ने ट्वीट किया, ‘अब हमारे पास पाकिस्तान में कोरोना वायरस की जांच करने की क्षमता है। मैं अपने एनआईएच (नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ) नेतृत्व और अपनी टीम की जांच के इन उपकरणों को हासिल करने के लिए की गई मेहनत की सरहना करना चाहता हूं।’

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि चीन से कम से कम 1,000 परीक्षण किट यहां पहुंचे हैं जिससे पाकिस्तान की संक्रमण से मुकाबला करने की कोशिश को बल मिलेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई भी पाकिस्तानी नागरिक इस वायरस से संक्रमित नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में संदिग्ध की जांच की सुविधा इस्लामाबाद स्थित एनआईएच में होगी और बाद में देश के अन्य हिस्सों तक विस्तार किया जाएगा।

गौरतलब है कि चीन में 28,000 से अधिक पाकिस्तानी छात्र मौजूद हैं जिनमें से 500 छात्र सबसे अधिक प्रभावित वुहान शहर में हैं और पाकिस्तान ने उन्हें वापस देश बुलाने से इनकार कर दिया है जिसको लेकर सरकार की काफी खिंचाई हो रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *