UK: शादी डॉट कॉम पर भेदभाव के आरोप

लंदन
भारत की एक प्रमुख मैट्रिमॉनियल वेबसाइट पर अनुसूचित जाति (एससी) समुदायों से भेदभाव के आरोप लगाए गए हैं। इसको लेकर ब्रिटेन में विवाद खड़ा हो गया है। यह वेबसाइट ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के लोगों के लिए अपना जीवनसाथी तलाशने का सबसे बड़ा माध्यम है।

संडे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोप में कहा गया है कि ऊंची जाति के किसी व्यक्ति की प्रोफाइल पर अनुसूचित जाति के रिश्तों का विकल्प तब तक नहीं आता, जब तक कि वह अन्य सभी जातियों का विकल्प नहीं चुनता है। हालांकि, ‘शादी डॉट कॉम’ ने जाति-आधारित भेदभाव से इनकार किया है क्योंकि इसकी सेटिंग (समुदाय के लिए) भेदभावपूर्ण नहीं है।

उधर, एक वकील ने चेतावनी दी है कि इससे ब्रिटेन के समानता कानून का संभावित उल्लंघन हो सकता है। भारत में जातिगत भेदभाव गैरकानूनी है। ब्रिटेन में, समानता अधिनियम 2010 नस्ल और अन्य विशेषताओं के आधार पर भेदभाव को रोकता है। वेबसाइट के प्रवक्ता ने अखबार से कहा, ‘हम किसी कानून का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं क्योंकि यह मंच समुदाय या नस्ल के आधार पर भेदभाव नहीं करता और प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर मुहैया करता है, भले ही उसका नस्ल या समुदाय कुछ भी हो।’

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *