'क्वीन ऑफ सस्पेंस' लिखने वालीं क्लार्क की मृत्यु

न्यू यॉर्क
‘क्वीन ऑफ सस्पेंस’ की मशहूर 92 वर्षीय मेरी हिग्निस क्लार्क की शुक्रवार को मृत्यु हो गई। ‘क्वीन ऑफ सस्पेंस’ की कहानियों के चलते वह दुनिया की सबसे मशहूर लेखक बन गईं। उनके पब्लिशर सिमोन ऐंड शस्टर ने कहा कि फ्लोरिडा में उनकी मृत्यु हुई। लंबे समय तक उनके एडिटर रहे मिशेल कोर्डा ने कहा, ‘मेरी से ज्यादा और कोई भी अपने पाठकों के साथ इतना नहीं जुड़ सका।’

30 के दशक के आखिरी सालों में पांच बच्चों वाली विडो क्लार्क, 50 की उम्र तक बेस्ट सेलर बन गईं थीं। उन्होंने ‘ए स्ट्रेंजर इज़ वॉचिंग’, ‘डैडीज़ लिटिल गर्ल’ जैसी 50 से ज्यादा किताबें के लिए वह राइटर और को-राइटर रहीं। उनकी की 10 करोड़ से ज्यादा प्रतियां बिकीं और उन्हें कई सम्मान भी प्राप्त हुए। इनमें चेवेलियर ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स और फ्रांस में लेटर्स व अमेरिका के मिस्ट्री राइटर्स से ‘ग्रैंड मास्टर’ जैसे अवॉर्ड्स मिले।

उन्होंने कई किताबें ऐसी लिखीं जो खासतौर पर महिलाओं पर थीं। इनमें ‘ए क्राई इन द नाइट’ भी शामिल है। उनका उद्देश्य बहुत साधारण था- पाठकों को पढ़ाते रहो। उन्होंने 2013 में कहा था, ‘अगर आप मेरी किताब पढ़ रहे हैं तो मैं चाहती हूं कि आप अगले पैराग्राफ पढ़ने के लिए रुके रहें।’

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *