
क्रिकेट से आराम फरमा रहे धोनी जब मध्य प्रदेश में इस पार्क पहुंचे तो फैन्स ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। विडियो में धोनी जीप की फ्रंट सीट पर बैठे दिख रहे हैं। फैन्स उनके साथ तस्वीर खिचवाना और हाथ मिलाने को बेकरार दिख रहे थे।
उनकी गाड़ी पर मौजूद बाउंसर और स्थानीय सुरक्षाकर्मी फैन्स से उन्हें बचाने के लिए मशक्कत करते दिखाई दिए। धोनी की वाइफ साक्षी ने कान्हा नैशनल पार्क ट्रिप के विडियो और तस्वीरें ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर से शेयर किए हैं।
उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह धोनी ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से कोई भी क्रिकेट मैच नहीं खेला है। उन्होंने आखिरी मैच न्यू जीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खेला था, जिसमें भारतीय टीम को हार मिली थी। इसके बाद से उनके संन्यास की भी चर्चा होने लगी थी, लेकिन इस पर धोनी की ओर से कोई बयान नहीं आया।
Source: Sports

