Afroj khwaja:-गगरेट कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कंवर की मौजूदगी में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने लगाया भंडारा

31 जनवरी दिन शुक्रवार को पदम श्री पंजाब केसरी समाचार ग्रुप के प्रधान संपादक पत्रकारीता के संतभ विजय चोपडा का जन्मदिन के उपलक्ष पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कंवर सहित व्यापार मंडल के सदस्यों द्वारा गगरेट हस्पताल के मरीजों को एवं स्थानीय लोगों को भोजन करवाया भी इस अवसर पर नेहरू युवा मंडल के प्रधान देवीलाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि पंजाब केसरी समाचार ग्रुप के प्रधान संपादक विजय चोपड़ा जी के त्याग और आदर्शों कि बदौलत आज पंजाब केसरी समाचार पत्र ग्रुप ऊंचाई की बुलंदियों पर पहुंचा है देवीलाल ने बताया विजय चोपड़ा जी का जन्म 31 जनवरी 1932 में लाहौर पंजाब प्रांत जोकि आजकल पाकिस्तान का हिस्सा है वहां पर उनका जन्म हुआ था और जब आंतकवाद का पूरे पंजाब में खौफ था तो आदरणीय विजय चोपड़ा जी ने अपनी जान की परवाह किए बिना ही निष्पक्ष आंतकवाद के खिलाफ लिखते रहे और भारत सरकार ने उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता को देखते हुए वर्ष1990 में उन्हें पदम श्री और अगस्त 2009 मैं उन्हें भारतीय प्रेस ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया देवीलाल ने कहा आज मुझे इस बात का फक्र और खुशी है कि हम लोग उस परिवार का हिस्सा है जिस ने देश की अखंडता और शांति के खातिर कुर्बानियां दी है और जब जब देश पर विपत्ति आती है तो विजय चोपड़ा जी शहीद परिवार फंड के माध्यम से लोगों की आर्थिक मदद भी करते हैं इस अवसर पर मार्केटिंग कमेटी के पूर्व निदेशक मदनलाल महंत, इंद्रजीत सिंह ,रूबी जसवाल ,सुधीर कुमार ,तरसेम लाल विश्वास सहित कई व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *